डॉ. आंबेडकर के लेखों, भाषणों (जैसे बाबासाहेब आंबेडकर सम्पूर्ण वाङ्मय, खंड 36) और जून 1941 में ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ को लिखे पत्र में विस्तृत विवरण मिलता है कि डॉ. आंबेडकर ने जोर देकर कहा अछूतों ने ही अंग्रेजों को भारत जीतने में मदद की।
डॉ. आंबेडकर ने प्रामाणिक रूप से लिखा कि भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी का जो सैन्य ढांचा खड़ा हुआ, वह मूलतः अछूतों (दलितों) के खून-पसीने पर टिका था। उन्होंने इसे निम्नलिखित मुख्य तर्कों और युद्धों के जरिए साबित किया (https://baws.in/books/baws/EN/Volume_10/pdf/518)। अपने अप्रकाशित निबंध संग्रह ‘The Untouchables and the Pax Britannica (BAWS, Vol. 12, Page 107) में स्पष्ट लिखा है,
“वे कौन लोग थे जो ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में शामिल हुए और जिन्होंने अंग्रेजों को भारत जीतने में मदद की? जो उत्तर मैं दे सकता हूँ—और यह गहरे अध्ययन पर आधारित है—वह यह है कि ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में शामिल होने वाले लोग भारत के ‘अछूत’ थे। क्लाइव के साथ प्लासी के युद्ध (1757) में लड़ने वाले दुसाध थे, और दुसाध अछूत हैं। कोरेगांव के युद्ध (1818) में लड़ने वाले महार थे, और महार अछूत हैं। इस प्रकार पहली लड़ाई से लेकर अंतिम लड़ाई तक, यह अछूत ही थे जो अंग्रेजों की तरफ से लड़े और उन्हें भारत जीतने में मदद की।”
डॉ. आंबेडकर ने केवल अपना दावा नहीं रखा, बल्कि 1857 की क्रांति के बाद सेना के पुनर्गठन के लिए बने पील कमीशन (Peel Commission, 1859) की रिपोर्ट में दर्ज ‘मार्क्विस ऑफ ट्वीडेल’ (Marquess of Tweeddale) के आधिकारिक बयान को उद्धृत किया। उन्होंने उसी खंड मे लिखा है, “ब्रिटिश जनरलों ने खुद स्वीकार किया था कि मद्रास और बॉम्बे सेनाओं में अछूतों (जैसे परैयर, महार आदि) की भारी मौजूदगी के कारण ही सेना अनुशासित रही और उन जातियों के सैनिकों ने बिना किसी जातिवादी हिचकिचाहट के युद्ध लड़े।“
उन्होंने 1927 में कोरेगांव विजय स्तंभ (जयस्तंभ) जाकर दलित स्वाभिमान आंदोलन शुरू किया. उन्होंने अंग्रेजों को याद दिलाया कि ‘जिस साम्राज्य को हमारे पूर्वजों ने अपने खून से सींचकर खड़ा किया, आज तुम उन्हीं के बच्चों को अछूत मानकर सेना से बाहर निकाल रहे हो।’ (https://www.thequint.com/news/india/ambedkar-on-battle-of-koregaon-mahars-letter)
बाबासाहेब का यह विचार सबसे स्पष्ट रूप से उनके द्वारा 14 जून 1941 को ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ में लिखे गए एक विस्तृत पत्र और रक्षा मंत्री को दिए गए ज्ञापनों में मिलता है। यह उनके आधिकारिक वाङ्मय में भी संकलित है।
“भारत में ब्रिटिश शासन का अस्तित्व पूरी तरह से अछूतों द्वारा दी गई सहायता के कारण ही संभव हो सका। कई अंग्रेज सोचते हैं कि भारत को क्लाइव, हेस्टिंग्स या कूट जैसे जनरलों ने जीता था। इससे बड़ी कोई गलती नहीं हो सकती। भारत को भारतीयों की सेना ने ही जीता था, और उस सेना को बनाने वाले अधिकांश सैनिक अछूत थे। अगर अछूतों ने अंग्रेजों की मदद न की होती, तो भारत में ब्रिटिश राज स्थापित होना नामुमकिन था। चाहे आप प्लासी का युद्ध लें जिससे ब्रिटिश राज की शुरुआत हुई, या किरकी (खड़की) का युद्ध जिससे यह विजय पूरी हुई—दोनों ही निर्णायक लड़ाइयों में अंग्रेजों की तरफ से लड़ने वाले सैनिक अछूत ही थे।”
बाबासाहेब आंबेडकर के राइटिंग्स एंड स्पीचेस’ (BAWS, खंड 10) के प्रामाणिक दस्तावेजों और ब्रिटिश कैबिनेट मिशन के सदस्य ए.वी. अलेक्जेंडर को लिखे पत्र (14 मई 1946) के अनुसार, डॉ. आंबेडकर ने स्पष्ट रूप से बताया था कि अछूतों ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में ‘मुख्य लड़ाकू सैनिकों’ के रूप में भर्ती होकर अंग्रेजों को भारत में राज स्थापित करने में सबसे बड़ी मदद की थी। (https://baws.in/books/baws/EN/Volume_10/pdf/518)
डॉ. आंबेडकर ने अपने लेखन में विशेष रूप से दो सबसे निर्णायक युद्धों और कुछ विशिष्ट समुदायों (जैसे महार, मद्रास सैपर्स, दुसाध) का उल्लेख किया है, जिन्होंने अंग्रेजों की जीत का रास्ता साफ किया:
1. प्लासी का युद्ध (Battle of Plassey): डॉ. आंबेडकर के अनुसार, क्लाइव की जिस सेना ने बंगाल पर नियंत्रण हासिल कर भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की नींव रखी, उसमें स्थानीय अछूत जातियों के सैनिकों की संख्या भारी मात्रा में थी। उत्तर भारत के संदर्भ में अंबेडकरवादी इतिहासकार इस सेना में दुसाध समुदाय की बड़ी भूमिका को रेखांकित करते हैं। बाबासाहेब ने लिखा कि इसी युद्ध ने भारत में ब्रिटिश शासन की शुरुआत की थी।
2. किरकी / खड़की का युद्ध (Battle of Kirkee): 5 नवंबर 1817 को हुआ और इसके तुरंत बाद जनवरी 1818 में कोरेगांव का युद्ध हुआ। डॉ. आंबेडकर ने लिखा है कि किरकी के युद्ध ने भारत की विजय को पूरा किया था। इस युद्ध में बॉम्बे नेटिव इन्फैंट्री की तरफ से मुख्य रूप से महार सैनिकों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने पेशवा की विशाल सेना को परास्त कर पेशवाई (मराठा शासन) का अंत कर दिया, जिसके बाद पूरे भारत पर अंग्रेजों का एकछत्र राज स्थापित हो गया।
डॉ. आंबेडकर लिखते हैं (BAWS, Vol. 10, Page 518 से प्रमाणित) “Take the Battle of Plassey which laid the beginning of British Rule or the battle of Kirkee which completed the conquest of India. In both these fateful battles the soldiers who fought for the British were all Untouchables.”
यद्यपि किरकी के युद्ध को बाबासाहेब ने अंतिम विजय माना, लेकिन शौर्य के प्रतीक के रूप में उन्होंने कोरेगांव भीमा के युद्ध (1 जनवरी 1818) का सबसे अधिक ज़िक्र किया। इस युद्ध में महार सैनिकों ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की तरफ से लड़ते हुए पेशवा के 28,000 सैनिकों की टुकड़ी को आगे बढ़ने से रोक दिया था और उन्हें पीछे हटने पर मजबूर किया था। डॉ. आंबेडकर ने इस युद्ध को महारों की वीरता और उनके मार्शल गुणों (Martial Qualities) के अकाट्य प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया था।
बाबासाहेब ने यह भी दर्ज किया है कि न केवल राज स्थापित करने में, बल्कि जब 1857 के विद्रोह के समय अंग्रेजों का शासन खतरे में पड़ गया था, तब भी अछूत सैनिकों ने ही देशी ताकतों के खिलाफ लड़कर ब्रिटिश राज की रक्षा की थी। “…and had defended it when it was menaced by a powerful combination of native forces in the Mutiny of 1857.” 1857 के विद्रोह में जब उत्तर भारत के उच्च-जातीय सैनिकों (जैसे मंगल पांडे और अवध के सिपाही) ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ हथियार उठा लिए, तब महार, मद्रास सैपर्स और अन्य अछूत रेजिमेंटों ने विद्रोह का साथ नहीं दिया। उन्होंने अंग्रेजों के साथ वफादारी निभाई और देशी राजाओं की सेनाओं को हराकर ब्रिटिश राज को पूरी तरह ढहने से बचा लिया। (https://baws.in/books/baws/EN/Volume_10/pdf/518)
डॉ. आंबेडकर ने ‘द अनटचेबल्स एंड द पैक्स ब्रिटैनिका’ (BAWS, खंड 12, पृष्ठ 106-107) में यह तर्क स्थापित किया कि ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में जब अपनी सेना बनानी शुरू की, तो उच्च जातियों के लोग कंपनी की नौकरी करने से हिचकते थे। ऐसे में दक्षिण और पश्चिम भारत में अछूत जातियों ने सेना का मुख्य आधार बनाया:
ब्रिटिश सेना की सबसे पुरानी और अनुशासित टुकड़ियों में से एक ‘मद्रास सैपर्स एंड माइनर्स’ (Madras Sappers) थी। डॉ. आंबेडकर के अनुसार, इसमें भारी संख्या में परैयर (Paraiyars) और अन्य तमिल अछूत समुदायों के सैनिक शामिल थे, जिन्होंने दक्षिण भारत में फ्रांसीसियों और स्थानीय राजाओं को हराकर अंग्रेजों का वर्चस्व कायम किया। कंपनी की ‘बॉम्बे नेटिव इन्फैंट्री’ मुख्य रूप से महार सैनिकों के दम पर खड़ी हुई थी। इन्होंने पूरे पश्चिमी और मध्य भारत में मराठा साम्राज्य और पिंडारियों के खिलाफ युद्ध लड़े।
डॉ आंबेडकर के अनुसार अछूतों ने अंग्रेजों का साथ क्यों दिया
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रकाशित वाङ्मय के अनुसार, बाबासाहेब का स्पष्ट मानना था कि अछूतों के लिए जाति व्यवस्था ब्रिटिश साम्राज्यवाद से भी कहीं अधिक हिंसक और दमनकारी था। पुणे के पेशवाओं के राज में अछूतों को गले में थूंकने के लिए हांडी और पीछे झाड़ू बांधकर चलना पड़ता था। ऐसे में, जब ईस्ट इंडिया कंपनी भारत आई, तो अछूतों ने उसे किसी विदेशी सत्ता के रूप में नहीं, बल्कि अपने सामाजिक उत्पीड़न से मुक्ति पाने और गरिमापूर्ण आजीविका (सेना की नौकरी) के एक माध्यम के रूप में देखा। डॉ. आंबेडकर के अपने पिता और दादा भी ब्रिटिश सेना में सूबेदार थे।
डॉ. आंबेडकर ने 1941 में रक्षा मंत्री को भेजे गए ज्ञापन में निष्कर्ष निकाला कि अछूतों ने अंग्रेजों के लिए यह सब इसलिए किया क्योंकि हिंदू समाज ने उन्हें अछूत और गुलाम बनाकर रखा था, जबकि ब्रिटिश सेना ने उन्हें पहली बार सम्मान, वर्दी, नियमित वेतन और शिक्षा का अधिकार दिया। इसलिए, अछूतों ने पूरी निष्ठा के साथ ब्रिटिश साम्राज्य के लिए अपने खून की आहुतियां दीं।
डॉ. आंबेडकर का मानना था कि दलितों के लिए जातिवादी व्यवस्था ब्रिटिश राज से भी ज़्यादा भयानक और हिंसक थी, जिसने उन्हें इंसानी हक़ों से भी महरूम कर रखा था. इसलिए, उस क्रूर जाति व्यवस्था से मुक्ति पाने और रोज़गार व शिक्षा के अवसरों के लिए दलितों ने ब्रिटिश सेना को एक ज़रिया चुना था.
अंबेडकर अछूत को अपने देश, धर्म और समाज से गद्दारी और अंग्रेजों से वफादारी के लिए पुरस्कार चाहते थे?
उपर्युक्त महान सैन्य इतिहास के बावजूद, अंग्रेजों ने 1892 में महारों की भर्ती पर रोक लगा दी थी। जब दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों को सैनिकों की जरूरत पड़ी, तब डॉ. आंबेडकर ने 18 जून 1941 को एक खुला पत्र लिखा, “इसमें कोई संदेह नहीं हो सकता कि अछूतों की मदद के बिना अंग्रेज कभी भी भारत को नहीं जीत सकते थे। लेकिन अंग्रेजों ने उनके साथ क्या किया? उन्होंने 1892 में ‘मार्शल और नॉन-मार्शल’ (लड़ाकू और गैर-लड़ाकू जाति) का झूठा और बेतुका भेद पैदा करके अछूतों की सेना में भर्ती ही बंद कर दी। इतिहास में इससे अधिक अकृतज्ञ, निर्दयी और क्रूर कृत्य शायद ही कोई दूसरा मिले।”
1927 में कोरेगांव विजय स्तंभ जाकर और बाद में गोलमेज सम्मेलनों व कैबिनेट मिशन के सामने यह इतिहास दोहराने का एकमात्र उद्देश्य यह था कि वे अंग्रेजों को उनके धोखे का अहसास करा सकें। वे ब्रिटिश सत्ता से कह रहे थे: “अगर इस मुल्क पर तुम्हारा राज हमारे खून की बदौलत है, तो आज़ादी की नई व्यवस्था में दलितों को सत्ता, नौकरियों और विधानसभाओं में उनका पूरा राजनीतिक हिस्सा मिलना ही चाहिए।”
समीक्षा
डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर बहुत ही विद्वान व्यक्ति थे। उनके पास बहुत सी डिग्रियाँ थी, और बहुत सी किताबें भी उन्होंने लिखे हैं। परंतु सत्य इतिहास का शोधक और लेखक होने के नाते हमारा भी अपना तर्क और प्रमाण हैं जिन्हें हम पाठकों के समक्ष रखते आए हैं, रखते हैं और निर्णय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं:
डॉ आंबेडकर का यह स्थापना कि भारत मे ब्रिटिश राज कि स्थापना अछूतों के मदद से हुई यह सर्वथा अनुचित, तर्कहीन और ऐतिहासिक रूप से असत्य है। यह अछूत समाज पर अंग्रेजों से वफादारी और अपने देश, धर्म और समाज से गद्दारी जैसा कलंक लगाने के तर्कहीन, तथ्यहीन इतिहास है।
- डॉ आंबेडकर ने बंगाल मे अंग्रेजों के साथ प्रथम युद्ध पलासी कि लड़ाई मे अंग्रेजों के जीत का श्रेय अछूत समाज के लोगों को दिया है जबकि वास्तविकता यह है कि अंग्रेजों ने उत्तर भारत कि यह प्रथम लड़ाई मीर जाफ़र और जगत सेठ के अपने स्वार्थ और गद्दारी के कारण जीता था। क्लाईव के शब्दों मे ही समझें तो जब वह जीतकर बंगाल मे कदम रखा तो बंगाल कि जनता ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया जबकि वो डर रहा था कि वही जनता अगर फूल कि जगह पत्थर उठा लेते तो उनकी 2000 कि छोटी सी सेना मे कोई भी जिंदा नहीं बचता। 2000 कि सेना लेकर कोई बिहार, बंगाल और उड़ीसा का राज्य नहीं जीत सकता था।
- दूसरा प्रमाण यह है कि बंगाल मे जनता ने उनका विरोध करने कि जगह स्वागत किया क्योंकि बंगाल की हिन्दू, बौद्ध, सिक्ख, जैन और अंत्यज/अस्पृश्य/अछूत/दलित जनता आक्रमणकारियों कि इस्लामिक शासन में होनेवाले अत्याचार, अनाचार, दुराचार, लूट और हिंसा से बुरी तरह त्रस्त थी। दूसरा विदेशी आक्रमणकारी शासन उन्हें बस सत्ता परिवर्तन जैसा लगा जिसमें वे अपने लिए भविष्य कि बेहतर संभावनाओं की कल्पना कर सकते थे।
- डॉ आंबेडकर ने लिखा है कि ब्रिटिश सेना मे दुसाध (पासवान) कि अछूत सेना बहुत अधिक थी जो बिहार मे रहते हैं। मैं इसका इस आधार पर खंडन करता हूँ कि भारतीय सामाजिक व्यवस्था मे दुसाध (पासवान) कभी अछूत रहे ही नहीं हैं। पासवान का अर्थ है दरबान और यह हजारों लाखों वर्षों से भारतीय राजनीति और समाज मे राजमहलों और राज दरबारों के आंतरिक सुरक्षा और प्रशासन के कार्य करते रहे हैं। संगठित रूप मे इनकी स्थिति आधुनिक CISF के जवानों कि तरह थी और असंगठित रूप मे यह आधुनिक सुरक्षा गार्ड के रूप मे कार्य करते थे। खुद अंबेडकर के अछूत कि परिभाषा मे दुसाध कहीं से फिट नहीं बैठते हैं क्योंकि दुसाध डोम, चर्मकार, सफाईकर्मी आदि कि तरह संक्रमण फैलाने वाला किसी भी परंपरागत व्यवसाय से जुड़े नहीं हैं और न ही ये संस्कृत के अंत्यज कि परिभाषा के अंतर्गत आते हैं। मैं अपनी उदाहरण से स्पष्ट करता हूँ।
- मेरे मोहल्ले का नाम है बढ़ई टोला और बगल में दुसाध टोला है पासवानों का। मुझे अक्षरज्ञान देनेवाले शिक्षक पासवान हैं, अभी जिन्दा है। उनके घर के आगे उनके जमीन पर ही मन्दिर है, पीपल का पेड़ है और एक विशाल कुआँ है। बचपन से मेरा परिवार और पूरे गाँव के तथाकथित दलित-सवर्ण लोग उस मन्दिर में पूजा, पीपल में जल और नल नहीं आने पर उस कुँए से पानी भरते रहे हैं। गाँव वाले अपनी सुरक्षा केलिए पासवानों को अपना लठैत रखते थे। बाभनों के उभार से पूर्व पासवान ही गाँव में सबल जाति माने जाते थे।
- डॉ आंबेडकर के अनुसार “ब्रिटिश सेना ने अछूतों को पहली बार सम्मान, वर्दी, नियमित वेतन और शिक्षा का अधिकार दिया”। आंबेडकर अपने महार जाति को अछूत कहते हैं और सब जानते हैं महार मराठा और पेशवाओं कि सेना में प्रमुख सैन्य समूह थे और ऊंचे ऊंचे पदों को धारण किये थे, बड़ी बड़ी लड़ाईयां जीतने और किलों को जीतने का गौरव उन्हें प्राप्त है। तो स्पष्ट है आंबेडकर ऐतिहासिक रूप से असत्य बोल रहे हैं और लिखे हैं।


